{"_id":"6a7f6cce849a3e77e20121f0","slug":"applications-for-the-fourth-phase-at-itis-have-begun-offline-admissions-will-start-on-august-17-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97809-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईटीआई में चौथे चरण के आवेदन शुरू, 17 अगस्त से होंगे ऑफलाइन दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईटीआई में चौथे चरण के आवेदन शुरू, 17 अगस्त से होंगे ऑफलाइन दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों आईटीआई में दाखिले के चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देश पर चौथे चरण के लिए 14 अगस्त से नए आवेदन शुरू किए गए हैं। वहीं, 17 अगस्त से आईटीआई में फिजिकल ऑन-द-स्पॉट दाखिले शुरू होंगे।
इस चरण में अभ्यर्थियों को ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट का इंतजार नहीं करना होगा। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 14 अगस्त से admissions.itiharyana.gov.in पर नया आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 17 अगस्त से संस्थानों में खाली सीटों पर मौके पर दाखिले दिए जाएंगे। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट www.itiharyana.gov.in पर आईटीआई में उपलब्ध खाली सीटों की जानकारी भी देख सकते हैं।
आईटीआई सोहना की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी दो-दो प्रतियां साथ लेकर आना होगा। संस्थान में खाली सीटों पर दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। इससे पहले ऑनलाइन दाखिले के चरण पूरे हो चुके हैं और अब खाली बची सीटों को भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने और अपनी पसंद के ट्रेड का चयन करने की अपील की है। दाखिले से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित आईटीआई संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।