{"_id":"6a7f6c31b81e7d3a8408687c","slug":"underpass-to-be-built-near-millennium-city-centre-will-provide-relief-from-traffic-jams-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97807-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मिलेनियम सिटी सेंटर के पास बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मिलेनियम सिटी सेंटर के पास बनेगा अंडरपास, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-27/29 और सेक्टर 43/44 चौराहे पर यातायात का दबाव कम होगा
निर्माण कार्य की निगरानी के लिए अथॉरिटी इंजीनियर नियुक्ति करेगा जीएमडीए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास सेक्टर-27/29 और सेक्टर 43/44 चौराहे पर यातायात का दबाव कम करने के लिए अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इसके निर्माण कार्य की निगरानी के लिए अथॉरिटी इंजीनियर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना को ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) मोड पर तैयार किया जा रहा है।
करीब 55.46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अंडरपास छह लेन का होगा और इसकी लंबाई करीब 1.35 किलोमीटर प्रस्तावित है। जीएमडीए ने जुलाई में इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया था। परियोजना को करीब 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मिलेनियम सिटी सेंटर (जेड चौक) का यह चौराहा शहर के प्रमुख व्यस्त जंक्शनों में शामिल है। यहां मेट्रो स्टेशन, आसपास के बाजारों और प्रमुख सड़कों के कारण पीक ऑवर में वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। पहले भी जीएमडीए ने इस स्थान को यातायात सुधार के लिए प्राथमिकता वाले जंक्शनों में शामिल किया था।
अंडरपास बनने से मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को चौराहे के सिग्नल पर रुकने की जरूरत कम होगी। इससे सेक्टर-27, 29, 43 और 44 के अलावा एसपीआर की ओर आने-जाने वाले यातायात को भी राहत मिलने की उम्मीद है। जीएमडीए की ओर से अथॉरिटी इंजीनियर की नियुक्ति का उद्देश्य निर्माण कार्य की गुणवत्ता, डिजाइन, प्रगति और ठेकेदार के काम की निगरानी सुनिश्चित करना है। परियोजना पूरी होने के बाद इस महत्वपूर्ण चौराहे पर जाम कम करने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रवाह बेहतर होने की उम्मीद है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि अंडरपास निर्माण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।