फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roadways conductors should also receive the benefit of an additional salary increment.

Gurugram News: रोडवेज के कंडक्टरों को भी मिले अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ

Sat, 15 Aug 2026 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Roadways conductors should also receive the benefit of an additional salary increment.
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन ने की मांग
विज्ञापन

मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और वित्त विभाग को लिखा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन ने रोडवेज कंडक्टरों को भी क्लर्कों की तर्ज पर अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ देने की मांग की है। यूनियन के राज्य प्रधान पवन सहारण ने कहा कि हरियाणा सरकार के वित्त विभाग की ओर से 30 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ क्लर्कों को तीन अतिरिक्त वेतनवृद्धियां तथा वर्ष 2020 बैच के क्लर्कों को दो अतिरिक्त वेतनवृद्धियां देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे संबंधित कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और वित्त विभाग को ज्ञापन लिखा गया।


पवन सहारण ने कहा कि रोडवेज के कंडक्टर भी समान वेतनमान में कार्यरत हैं और यात्रियों की सुरक्षा, टिकट व्यवस्था तथा राजस्व संग्रह जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें अतिरिक्त वेतनवृद्धि के लाभ से वंचित रखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि समान वेतनमान और समान प्रकृति की जिम्मेदारियों वाले कर्मचारियों के साथ अलग-अलग व्यवहार न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार क्लर्कों को अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ दे सकती है, तो रोडवेज कंडक्टरों को भी समान रूप से इसका लाभ मिलना चाहिए। कंडक्टर दिन-रात यात्रियों की सेवा करने के साथ विभाग के राजस्व संग्रह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार को उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें भी तीन अतिरिक्त वेतनवृद्धियों का लाभ शीघ्र देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और वित्त विभाग को ज्ञापन लिखकर मांग की कि रोडवेज कंडक्टरों की इस मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए। सहारण ने कहा कि अतिरिक्त वेतनवृद्धि मिलने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और समानता एवं न्याय के सिद्धांत को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed