{"_id":"6a7f6c502c67773d2d05cd0e","slug":"mp-rao-inderjit-expressed-objection-to-the-organizers-at-the-partition-horrors-event-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97861-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में सांसद राव इंद्रजीत ने आयोजकों पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में सांसद राव इंद्रजीत ने आयोजकों पर जताई आपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को न बुलाने पर दिखे नाराज
सोनू यादव
गुरुग्राम। केंद्रीय राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने विभाजन विभीषिका कार्यक्रम के आयोजकों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके संसदीय क्षेत्र में हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 अगस्त को यह विभाजन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राव इंद्रजीत सिंह ने मंच से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत करने के साथ ही उनसे सवाल किया। सांसद ने पूछा कि जब आयोजक स्थानीय सांसद को निमंत्रण नहीं दे सकते, तो उनका बिना बुलाए आना कितना उचित था। सांसद ने कहा कि हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से लोग आए पर गुरुग्राम के स्थानीय लोगों को नहीं बुलाया गया। उन्होंने कार्यक्रम के संचालकों पर भी कटाक्ष किया। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उल्टी गंगा बह रही है, सीनियर्स पहले बोल गए, जूनियर्स को बाद में बुलवाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आमंत्रित कर इसे पार्टी का कार्यक्रम बनाया। सांसद ने यह भी कटाक्ष किया कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने का अवसर मिलेगा, ऐसा नहीं लग रहा था।
स्थानीय प्रतिनिधित्व पर सवाल
सांसद ने आयोजकों पर एक समुदाय विशेष को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसी एक समुदाय के बलबूते चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। गुरुग्राम में 36 पार्षदों में से केवल दो पार्षद पंजाबी समुदाय से हैं। उन्होंने बताया कि मेयर और डिप्टी मेयर के पद भी पंजाबी समुदाय के पास यहां के लोगों ने दिए हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों को न बुलाना गलत है। राव इंद्रजीत सिंह ने सभी लोगों से भाजपा के साथ रहने की अपील की। इसी दौरान मंच पर उन्हें टोका गया। इस पर उन्होंने अपना भाषण बीच में ही खत्म कर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद कर अपनी बात समाप्त की।