फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Deputy Speaker will hoist the national flag.

Gurugram News: डिप्टी स्पीकर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Sat, 15 Aug 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Speaker will hoist the national flag.
सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिले में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व आज पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिला प्रशासन ने इस समारोह को भव्य बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि कृष्ण लाल मिड्ढा सबसे पहले सिविल लाइंस स्थित युद्ध स्मारक पहुंचेंगे। वे देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही, देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भी पुष्पचक्र अर्पित करेंगे। इसके उपरांत वे ताऊ देवीलाल स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। डिप्टी स्पीकर परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश भी देंगे। समारोह में मार्च पास्ट के साथ मास पीटी, डंबल शो और लेजियम शो की प्रस्तुतियां होंगी। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन



उपमंडल स्तर पर भी आयोजन
जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। पटौदी में विधायक बिमला चौधरी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। मानेसर में विधायक मुकेश शर्मा और सोहना में विधायक तेजपाल तंवर ध्वजारोहण करेंगे। बादशाहपुर में एनआईटी के विधायक सतीश फागना राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें अधिकारी, कर्मचारी, संस्थाएं, खिलाड़ी और विद्यार्थी सहित अन्य प्रतिभाएं शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिनके त्याग और बलिदान के कारण हम आज स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed