{"_id":"6a174cfd45c19e7ddf0c0aa7","slug":"a-meeting-was-held-in-naharika-village-against-social-evils-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112353-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नाहरिका गांव में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नाहरिका गांव में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ हुई बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-नशा व साइबर अपराध रोकने को डीएसपी ने मांगा सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका । जिले के नाहरिका गांव में फिरोजपुर झिरका के डीएसपी हरदीप सिंह की अगुवाई में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के पंच , सरपंच, जिम्मेदार नागरिकों, युवाओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया ।
डीएसपी हरदीप सिंह ने कहा कि मेवात का युवा लगातार नशे की चपेट में आता जा रहा है, जो समाज के लिए बेहद चिंताजनक विषय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और विशेष रूप से मेवात क्षेत्र की संस्कृति हमेशा से नशे के खिलाफ रही है और यहां नशे को अभिशाप माना जाता था, लेकिन वर्तमान समय में युवाओं का नशे की ओर बढ़ता झुकाव दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब किसी परिवार का एक युवा नशे की गिरफ्त में आता है तो उसका प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी पीढ़ी बर्बादी की ओर चली जाती है।
इसके साथ ही उन्होंने मेवात क्षेत्र में बढ़ते साइबर ठगी के मामलों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों के कारण पूरे मेवात की छवि खराब हो रही है और क्षेत्र बदनामी का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशा, गोकशी और साइबर अपराध जैसे समाज को बदनाम करने वाले अपराधों पर रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस प्रशासन और आमजन को मिलकर काम करना होगा । कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos