फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A plant for debris disposal will be set up in Manesar.

Gurugram News: मलबे के निस्तारण के लिए मानेसर में लगेगा प्लांट

Tue, 18 Aug 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A plant for debris disposal will be set up in Manesar.
चार महीने में तैयार होगा, निर्माण पर 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में निर्माण और तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे के सही तरीके से निस्तारण के लिए जल्द ही पहला सीएंडडी वेस्ट प्लांट तैयार होगा। करीब 4 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस प्लांट का निर्माण होंडा कंपनी अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कराएगी। प्लांट के निर्माण पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अधिकारियों के अनुसार यह प्लांट अगले चार महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

सोमवार को नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने होंडा कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्लांट के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्लांट का काम तय समय में पूरा किया जाए, ताकि जल्द इसका संचालन शुरू हो सके।
विज्ञापन


प्लांट की क्षमता रोजाना 300 टन सीएंडडी वेस्ट को प्रोसेस करने की होगी। नगर निगम क्षेत्र में हर दिन करीब 50 टन निर्माण और तोड़फोड़ का मलबा निकलता है। अभी कई जगह यह मलबा सड़क किनारे या खाली जमीन पर डाल दिया जाता है। इससे गंदगी फैलने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट शुरू होने के बाद मलबे को यहां लाकर वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस किया जाएगा। इससे निकलने वाली सामग्री का इस्तेमाल सड़क, भवन और इंटरलॉकिंग जैसे विकास कार्यों में किया जा सकेगा। इससे निगम को निर्माण कार्यों में खर्च कम करने में भी मदद मिलेगी। प्लांट तैयार होने के बाद इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। होंडा के अधिकारियों ने समय पर निर्माण पूरा करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed