{"_id":"6a4bc958d59bee701e0b0c67","slug":"a-speeding-school-bus-went-out-of-control-and-hit-a-roadside-divider-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93698-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूल की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूल की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ा हादसा टला, बस में बच्चे नहीं थे मौजूद, चालक पर नशे में होने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत सेक्टर-81 क्षेत्र में सोमवार की सुबह धारूहेड़ा स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क पर बने गोल चक्कर के डिवाइडर से टकराकर ऊपर चढ़ गई। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान बस में कोई बच्चा नहीं था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि स्कूली बस का चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद चालक स्कूली बस को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे धारूहेड़ा स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल की बस सेक्टर-81 स्थित द अल्टीमा सोसाइटी के पास से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार सामान्य से अधिक थी। गोल चक्कर के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से बस गोल चक्कर के डिवाइडर से टकराकर उस पर चढ़ गई और एक तरफ झुक गई। डिवाइडर पर बस चढ़ने से वह पलटने की स्थिति में आ गई। बस के डिवाइडर से टकराने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर देखा तो पाया कि स्कूल बस डिवाइडर पर चढ़ी हुई थी।
बताया जा रहा है कि चालक ने बस को उतारने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने ऐसा नहीं करने की सलाह दी। लोगों ने पुलिस को बताया कि बस का चालक शराब के नशे में लग रहा था। बाद में चालक मौके से भाग गय। लोगों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल करके हादसे के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही खेड़की दौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को डिवाइडर से हटवाया।
विज्ञापन
-- --
स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर बस के चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। चालक की पहचान होेने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - कृष्ण, प्रभारी, खेड़की दौला थाना