पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police trace missing woman and 3-year-old child from Delhi

Gurugram News: गुमशुदा महिला व 3 साल के बच्चे को पुलिस ने दिल्ली से ढूंढा

Mon, 06 Jul 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Police trace missing woman and 3-year-old child from Delhi
पति से झगड़ा होने पर नाराज होकर दिल्ली चली गई थी बहन के घर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। 25 साल की महिला और उसके 3 साल के बच्चे को पुलिस चौकी चक्करपुर की टीम ने दिल्ली से ढूंढ लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि पति से झगड़ा होने के बाद गुस्से में घर छोड़कर चली गई थी। महिला व बच्चे को सकुशल परिवार से मिलवाया गया।
डीएलएफ सेक्टर-29 थाना अंतर्गत चक्करपुर पुलिस चौक को 28 जून को गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पत्नी गुड़िया कुमारी 3 साल के बच्चे को साथ लेकर बगैर बताए घर से चली गई है। डीएलएफ सेक्टर-29 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला व बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस चौकी की टीम ने मामले में कई जगहों पर जाकर महिला व बच्चे की तलाश की। रविवार 5 जुलाई को पुलिस ने महिला व बच्चे को दिल्ली के समयपुर बादली इलाके से सकुशल ढूंढ लिया।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि पति के साथ घरेलू विवाद व आपसी कहासुनी रहती थी। इसी कारण वह अपने पति से नाराज होकर 3 साल के बच्चे के साथ अपनी भाभी के पास दिल्ली चली गई थी। गुमशुदा महिला व बच्चे को सकुशल ढूंढकर पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी पारिवारिक विवाद की स्थिति में आपसी संवाद एवं समझदारी से समाधान निकालने का प्रयास करें। यदि कोई व्यक्ति गुम हो जाता है तो बिना समय गंवाए तुरंत नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। गुरुग्राम पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए 24×7 तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----सोनू यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed