सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man committed suicide by jumping from the sixth floor; he was under mental stress.

Gurugram News: छठी मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, मानसिक तनाव में था

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping from the sixth floor; he was under mental stress.
विज्ञापन
- दिल्ली के निजी अस्पताल से चल रहा था युवक का इलाज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में एक युवक ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। मृतक की पहचान सेक्टर-63 स्थित टाइम रेजीडेंसी निवासी शशांक शेखर मिश्रा (33) के रूप में हुई है। उसने बीए और एलएलबी की पढ़ाई की थी और वर्तमान में बेरोजगार था। परिजनों के अनुसार, वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था।

बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल की शाम करीब 8:30 बजे किसी बात को लेकर नाराज होकर उसने इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिवार के बयान में भी कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। जांच अधिकारी एएसआई अशोक ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed