सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man's body was found hanging in Mumbai after an argument over his wife's job.

Gurugram News: मुंबई में पत्नी की नौकरी पर बहसबाजी के बाद फंदे से लटका मिला युवक का शव

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
A young man's body was found hanging in Mumbai after an argument over his wife's job.
विज्ञापन
सेक्टर-76 की पिरामिड सोसाइटी की घटना, एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने निरीक्षण किया
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र सेक्टर-76 की पिरामिड सोसाइटी में रहने वाले ऋषभ दीक्षित का शव फंदे से लटका मिला। घटना से पहले मुंबई नौकरी कर रही पत्नी से गुरुग्राम शिफ्ट होने को लेकर बहसबाजी हुई थी। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से निरीक्षण कराया। फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही ऋषभ की नानी की मृत्यु होने पर परिवार वालों ने उनके माेबाइल पर कॉल की थी लेकिन 16 अप्रैल की शाम तक कॉल रिसीव नहीं हुई। 16 अप्रैल की शाम को उनकी पत्नी मुंबई से फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खटखटाने व आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। ऐसे में परिवार वाले भी फ्लैट पर पहुंच गए थे और दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फंदे पर लटका मिला। इसके बारे में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवारवालों के बयान दर्ज किए गए हैं। पत्नी के साथ नौकरी की बात को लेकर बहसबाजी की बात सामने आई है। उसने कब फंदा लगाकर आत्महत्या की है, इसके बारे में सही जानकारी नहीं है। 16 अप्रैल की शाम को आत्महत्या के बारे में पता चला था।
चार माह पहले किया था अंतरजातीय प्रेम-विवाह
कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रतनलाल नगर निवासी ऋषभ दीक्षित (33) निजी कंपनी में नौकरी करते थे और सेक्टर-76 स्थित पिरामिड सोसाइटी में किराये पर अकेले रहते थे। करीब चार माह पहले उन्होंने एक युवती से अंतरजातीय प्रेम-विवाह किया था। युवक की पत्नी मुंबई में नौकरी करती है। पुलिस की जांच में सामने आया कि ऋषभ दीक्षित पत्नी को मुंबई से नौकरी छोड़कर गुरुग्राम में रहकर काम करने के लिए कहते थे। दो दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों बीच बहसबाजी हो गई थी। वह शराब का सेवन भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed