सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused husband who murdered his wife by administering an injection arrested

प्यार, शादी और कत्ल: पत्नी को मारने के लिए हथियार नहीं, इंजेक्शन उठाया, कातिल पति की जुबानी मर्डर की कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Sat, 21 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी की पहचान गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के बहटा हाजीपुर गांव निवासी अरुण शर्मा (26) के रूप में हुई है। वर्तमान में उसका परिवार दिल्ली के अशोक नगर शाहदरा में रहता है। 

Accused husband who murdered his wife by administering an injection arrested
मृतक काजल और हत्यारोपी पति अरुण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-93 चौकी की पुलिस ने पत्नी काजल के हत्यारोपी पति अरुण शर्मा को 20 मार्च की शाम को सेक्टर-89 से गिरफ्तार किया है। अरुण शर्मा ने 18 मार्च की सुबह करीब 9.15 बजे इंजेक्शन लगाकर अपनी पत्नी काजल की हत्या की थी। चार माह पहले नवंबर 2025 में दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद अरूण ने काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया था। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Trending Videos

साथ काम करते थे काजल और अरुण
आरोपी की पहचान गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के बहटा हाजीपुर गांव निवासी अरुण शर्मा (26) के रूप में हुई है। वर्तमान में उसका परिवार दिल्ली के अशोक नगर शाहदरा में रहता है। आरोपी अरुण शर्मा से पूछताछ में पता चला कि वह 12वीं कक्षा पास है और गुरुग्राम में एक नर्सिंग होम में काम करता है। वह नशा करने भी आदी है। आरोपी अरुण शर्मा ने बताया कि काजल (मृतका) भी नर्स का काम करती थी और साथ काम करने के दौरान उनके बीच दोस्ती हुई थी। इसके बाद उन्होंने परिवार वालों सहमति से नवंबर 2025 में शादी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद बिगड़ने लगी बात
अरुण शर्मा से पूछताछ में सामने आया है कि शादी से पहले दोनों के बीच काफी अच्छी बातचीत थी। लेकिन शादी के बाद छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगा था और कई बार मारपीट भी की। आरोपी ने बताया कि 18 मार्च को उसने अपनी पत्नी काजल को एक इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। 

काजल से बार-बार मांगता था रुपये
वहीं, मृतका के भाई गुरदीप ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि अरुण शर्मा बार-बार रुपयों की मांग को लेकर उसकी बहन काजल (मृतका) पर दबाव बनाता था। शादी में ज्यादा दहेज न मिलने के ताने भी देता था। मृतका के भाई गुरदीप की शिकायत पर आरोपी अरुण शर्मा के खिलाफ सेक्टर-10 थाने में दहेज हत्या संबंधित धारा 80(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस को मिली तीन दिन की रिमांड
जांच अधिकारी एएसआई जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी अरुण शर्मा को शनिवार को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पत्नी काजल की हत्या करने के बारे में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed