सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused posing as roommate on OLX in Gurugram arrested for looting goods worth lakhs

दोस्ती, भरोसा और लूट: ओएलएक्स पर रूममेट की तलाश बनी मुसीबत, खतरनाक खेल खेलकर लाखों का सामान लेकर फरार

अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 05 Jun 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुग्राम में ओएलएक्स पर रूममेट तलाशना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी ने फर्जी पहचान से दोस्ती कर खाने में नशीला पदार्थ मिलाया और मोबाइल, लैपटॉप समेत लाखों रुपये का सामान व बैंक कार्ड लेकर फरार हो गया। 

Accused posing as roommate on OLX in Gurugram arrested for looting goods worth lakhs
ओएलएक्स पर मिली दोस्ती का खौफनाक अंजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-65 थाना इलाके में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले युवक को ओएलएक्स पर रूममेट ढूंढना महंगा पड़ गया। आरोपी ने संपर्क किया और रूममेट बनकर वहां पहुंचा। पहली ही रात युवक को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपी मोबाइल, लैपटॉप, घड़ी, पर्स आदि चुराकर भाग गया।

Trending Videos



 
एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि मामले में सेक्टर-65 थाना की टीम ने आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 28 साल का दीपक मौर्या उर्फ विकास शर्मा यूपी के जौनपुर का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में गुजरात की एक वारदात का भी खुलासा हुआ है। आरोपी के पास से चार लैपटॉप, आठ मोबाइल, 14 डेबिट व क्रेडिट कार्ड, दो घड़ी, 15 सिम कार्ड, नशीली दवा व 2.30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद आया था पीड़ित को होश
सेक्टर-65 थाना इलाके में ये वारदात 21 मई की रात को हुई थी। सेक्टर-67ए की पिरामिड अर्बन होम्स सोसाइटी में किराये पर फ्लैट लेकर रहने वाले युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कमरे में उसे रूममेट की जरूरत थी। इसके लिए उसने ओएलएक्स पर पोस्ट डाली। पोस्ट देखकर विकास शर्मा नामक व्यक्ति ने संपर्क किया और 21 मई को फ्लैट पर आ गया। रात को खाना बना तो विकास ने कहा कि उसे बहुत भूख लगी है और जल्दी खाना खा लिया। बाद में पीड़ित को विकास ने खाना लाकर दिया और उसे खाने के बाद पीड़ित बेहोश हो गया। 23 मई की सुबह पीड़ित को होश आया तो उसका सारा सामान गायब मिला। परिचितों से संपर्क किया और 26 मई को शिकायत पुलिस को दी। बैंक से पता चला कि उसके डेबिट व क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर 5.80 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन हो चुकी हैं। 

मामले में जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो पता चला कि उसका असली नाम विकास शर्मा नहीं बल्कि दीपक मौर्या है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह सोशल मीडिया एवं विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी नाम व पहचान के आधार पर आईडी/प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करता था। लोगों से दोस्ती कर भरोसा जीतता। आरोपी ने कबूला कि 21 मई की रात को सामान चुराकर वो भाग गया। 

इसी प्रकार फर्जी पहचान का उपयोग कर गुजरात में भी एक वारदात करना आरोपी ने कबूला है। इसे लेकर गुजरात के वलसाड जिले के भिलाड थाना में भी प्राथमिकी दर्ज है। गुरुग्राम पुलिस की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि सोशल मीडिया या ऐप के माध्यम से दोस्त या रूम पार्टनर ढूंढते समय सावधान रहे। किसी प्रकार के संदिग्ध हालात नजर आने पर तुरन्त गुरुग्राम पुलिस को सूचित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed