Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Sports Department released a budget of eight lakhs for boxing nursery of Tau Devi Lal Stadium in Gurugram
{"_id":"6a22c49de27925739f091622","slug":"video-sports-department-released-a-budget-of-eight-lakhs-for-boxing-nursery-of-tau-devi-lal-stadium-in-gurugram-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: ताऊ देवीलाल स्टेडियम की बॉक्सिंग नर्सरी के लिए खेल विभाग ने जारी किया आठ लाख का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: ताऊ देवीलाल स्टेडियम की बॉक्सिंग नर्सरी के लिए खेल विभाग ने जारी किया आठ लाख का बजट
गुरुग्राम सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में संचालित बॉक्सिंग खेल नर्सरी के खिलाड़ियों को जल्द ही आधुनिक और नए उपकरणों की सुविधा मिलेगी। खेल विभाग ने नर्सरी में खराब हो चुके उपकरणों को बदलने के लिए करीब 8 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह तक नए उपकरण नर्सरी को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार बॉक्सिंग नर्सरी में उपयोग किए जा रहे कई उपकरण लंबे समय से इस्तेमाल के कारण खराब हो चुके हैं। इनमें बॉक्सिंग रिंग, ग्लव्स, पंचिंग बैग सहित अन्य प्रशिक्षण उपकरण शामिल है। उपकरणों की खराब स्थिति के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए खेल विभाग ने नए उपकरणों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विभाग द्वारा तैयार किए गए बजट के तहत बॉक्सिंग रिंग, उच्च गुणवत्ता वाले ग्लव्स, पंचिंग बैग और अन्य आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री खरीदी जाएगी। नए उपकरण मिलने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा और उनकी प्रदर्शन क्षमता में भी सुधार आएगा।
बाक्सिंग कोच सुदीप ने बताया कि आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण उपकरण खिलाड़ियों के तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में नए उपकरणों की उपलब्धता से नर्सरी में प्रशिक्षण ले रहे युवा मुक्केबाजों को बड़ा लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।