{"_id":"6a21a1446aff1453e506b015","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-patana-ka-blna-ka-jatha-ma-taka-para-caugdhha-yavaka-daugdhha-ghata-cal-hagama-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में पत्नी को बुलाने की जिद में टंकी पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में पत्नी को बुलाने की जिद में टंकी पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे चला हंगामा
कोतवाली क्षेत्र के फखरपुर गांव निवासी एक युवक अपनी पत्नी को वापस बुलाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार शाम करीब 4:00 बजे पंचायत भवन के पास निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, फखरपुर निवासी प्रिंस दुबे पुत्र स्वर्गीय संतोष दुबे ने लगभग छह माह पूर्व गांव की निहारिका से कोर्ट मैरिज की थी। तीन दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी थी और मायके चली गई थी।
पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान कर दिया था। जमानत मिलने के बाद पत्नी के वापस न आने से आहत युवक बृहस्पतिवार की शाम निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गया और उसे वापस बुलाने की मांग करने लगा।
शाम करीब 7:00 बजे सूचना पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। तहसीलदार निखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार हरिराम समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी पहुंच गए और निहारिका को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे युवक को नीचे उतारा जा सका। इंस्पेक्टर अजय प्रताप यादव ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।