{"_id":"6a22c4a0f918bb73280cef8a","slug":"video-3500-people-invested-in-time-deposit-scheme-of-the-post-office-in-gurugram-in-may-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम:डाकघर की टाइम डिपॉजिट योजना में मई में 3500 लोगों ने किया निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम:डाकघर की टाइम डिपॉजिट योजना में मई में 3500 लोगों ने किया निवेश
गुरुग्राम। सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न की चाह रखने वाले लोगों के बीच डाकघर की टाइम डिपॉजिट (टीडी) योजना तेजी से लोकप्रिय हो रही है। जिले में मई माह के दौरान 3500 से अधिक लोगों ने इस योजना में निवेश किया है। खास बात यह है कि यह संख्या पिछले वर्ष मई माह की तुलना में करीब 15 प्रतिशत अधिक है, पिछले साल इसी माह में 3000 लोगों ने इस योजना में निवेश किया था। इससे साफ जाहिर होता है कि लोगों का भरोसा डाकघर की बचत योजनाओं पर लगातार बढ़ रहा है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना पर 6.9 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत तक सालाना ब्याज मिलता है। इस योजना में आप कम से कम 1,000 रुपये से खाता खोल सकते हैं और इसके बाद 100 रुपये के गुणक में कितनी भी राशि जमा की जा सकती है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। यह योजना एक से पांच साल की अवधि के लिए उपलब्ध है, जिसमें पांच साल के निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। ब्याज का आकलन सालाना किया जाता है, लेकिन इसका भुगतान त्रैमासिक आधार पर किया जाता है।
वर्तमान समय में बाजार में निवेश के कई विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन जोखिम से बचने और पूंजी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में लोग डाकघर की योजनाओं की ओर रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि जिले में इस योजना में निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।