{"_id":"69ea2a10aa1d675c3300ae0b","slug":"anganwadi-centers-will-operate-in-government-schools-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85767-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी स्कूलों में संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी स्कूलों में संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिक्षा विभाग और महिला व बाल विकास विभाग मिलकर करेंगे संचालन, निर्देश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्र अब सरकारी स्कूलों में संचालित होंगे। इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग और महिला व बाल विकास विभाग मिलकर केंद्रों का संचालन करेंगे। स्कूल के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होने से भाई-बहनों को फायदा होगा। साथ ही छोटे बच्चों को शुरुआत से ही स्कूल का माहौल मिलेगा।
इस कदम से न केवल बच्चों की उपस्थिति में सुधार होगा, बल्कि अभिभावकों की जिम्मेदारी भी कुछ हद तक कम होगी। इससे समय में भी बचत होगी और बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बताया कि प्राइमरी स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जाने के निर्देश हैं। अधिकारियों ने सभी संबंधित संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। जिले में इन आंगनबाड़ियों की संख्या 24 है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X