फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Arun and Siddharth get key responsibilities in BJP's national team.

Gurugram News: अरुण और सिद्धार्थ को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी

Tue, 18 Aug 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Arun and Siddharth get key responsibilities in BJP's national team.
अरुण यादव बने सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सह-संयोजक
विज्ञापन

सिद्धार्थ यादव को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक का दायित्व

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में गुरुग्राम के दो युवा नेताओं को मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। अरुण यादव को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय सह-संयोजक और सिद्धार्थ यादव को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। ओबीसी मोर्चा के जिला प्रधान कृष्ण कुमार गुर्जर ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें हरियाणा से तीन नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। राज्यसभा सदस्य और करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम के अरुण यादव और सिद्धार्थ यादव को क्रमश: सोशल मीडिया और मीडिया से जुड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


मूलत: मंदोला गांव रेवाड़ी निवासी और वर्तमान में सेक्टर-38 निवासी अरुण यादव लंबे समय से संघ और भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने जिले के सोशल मीडिया सह-संयोजक से लेकर युवा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया एवं आईटी संयोजक तक की जिम्मेदारी संभाली है। वर्ष 2018 से भाजपा हरियाणा के सोशल मीडिया संयोजक के तौर पर काम कर रहे थे। अब राष्ट्रीय टीम में सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी के डिजिटल प्रचार-प्रसार और सोशल मीडिया रणनीति में उनकी भूमिका बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-10ए निवासी सिद्धार्थ यादव को भाजपा का राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। वह कारगिल शहीद सुखबीर सिंह यादव और पूर्व सांसद सुधा यादव के बेटे हैं। करीब 30 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के साथ वह भाजपा की नई केंद्रीय पदाधिकारी टीम के युवा चेहरों में शामिल हैं। सिद्धार्थ पेशे से अधिवक्ता हैं और सर्वोच्च न्यायालय में वकालत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed