{"_id":"69e8ba3af7182ca45b08030e","slug":"assistance-provided-to-the-family-of-journalist-kaushal-kishore-singla-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85626-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पत्रकार कौशल किशोर सिंगला के परिवार को दी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पत्रकार कौशल किशोर सिंगला के परिवार को दी सहायता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कौशल किशोर की पत्नी को सौंपा पांच लाख रुपये का चेक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा पत्रकार संघ की ओर से मेवात के पत्रकार स्वर्गीय कौशल किशोर सिंगला के परिवार के सहयोग के लिए गुरुग्राम के लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक कार्यक्रम रखा गया। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नगर ने हरियाणा पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला नूंह के पत्रकार दिवंगत पत्रकार कौशल सिंगला की धर्मपत्नी सीमा देवी को पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। वहीं, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने उनकी दो बेटियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा सरकार पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पत्रकार पेंशन योजना के तहत मान्यता प्राप्त पत्रकारों को 15 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मजबूत हो रही है। साथ ही पत्रकारों के लिए आपात स्थिति में दी जाने वाली सहायता राशि को ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया गया है, जिससे जरूरत के समय बेहतर सहयोग सुनिश्चित हो सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X