{"_id":"6a7092e5d2630e937008b0dc","slug":"ausa-under-19-cricket-tournament-ishan-jhas-stormy-half-century-takes-ausa-academy-to-the-final-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96624-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउसा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट : इशान झा के तूफानी अर्धशतक से औसजग अकादमी फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउसा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट : इशान झा के तूफानी अर्धशतक से औसजग अकादमी फाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिनेकल क्रिकेट क्लब को 17 रन से हराया, दक्ष लोहिया और ऋषभ राज की घातक गेंदबाजी ने दिलाई जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सीपीएल क्रिकेट मैदान पर खेले गए आउसा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में औसजग क्रिकेट अकादमी ने पिनेकल क्रिकेट क्लब को 17 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। बल्लेबाजी में इशान झा की विस्फोटक पारी और गेंदबाजी में दक्ष लोहिया व ऋषभ राज के दमदार प्रदर्शन ने टीम की जीत की पटकथा लिखी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसजग क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज इशान झा ने 84 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान हर्ष लोहिया ने 26, दक्ष लोहिया ने 27 और नौतिक चौरसिया ने 20 रन का योगदान देकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पिनेकल क्रिकेट क्लब की ओर से दिव्यांश, मुकुल कुमार और प्रांजल पासवान ने तीन-तीन विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को रोकने का प्रयास किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिनेकल क्रिकेट क्लब की टीम ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की। अनुज और मोहम्मद बख्तियार रज़ा खान ने 34-34 रन बनाए, जबकि रुद्र ने 26 रन की उपयोगी पारी खेली। औसजग क्रिकेट अकादमी की ओर से दक्ष लोहिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। ऋषभ राज ने भी तीन विकेट लेकर पिनेकल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पूरी टीम 34वें ओवर में 204 रन पर सिमट गई और औसजग क्रिकेट अकादमी ने 17 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।