फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   SCERT releases new educational material

Gurugram News: एससीईआरटी का नया शैक्षणिक सामग्री जारी

Mon, 03 Aug 2026 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
SCERT releases new educational material
विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाना उद्देश्य
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 4 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई अब अधिक व्यवस्थित और आसान होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) हरियाणा ने अगस्त माह के लिए विभिन्न विषयों का नया शैक्षणिक सामग्री जारी किया है। इस सामग्री के आधार पर छात्र घर पर भी इसकी मदद से अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

जारी शैक्षणिक सामग्री में प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं तक के विषयों को शामिल किया गया है। कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों के लिए गणित, पर्यावरण अध्ययन, हिंदी और अंग्रेजी के गतिविधि आधारित अध्याय दिए गए हैं। वहीं कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए भाषा, गणित और विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण पाठ और अभ्यास सामग्री तैयार की गई है, जिससे उनकी अवधारणाएं मजबूत हो सकें।
विज्ञापन


माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं के लिए भी विषयवार सामग्री जारी किया गया है। कक्षा 9 में विज्ञान और राजनीति विज्ञान, कक्षा 10 में गणित और विज्ञान, कक्षा 11 में भौतिक विज्ञान तथा कक्षा 12 में गणित के महत्वपूर्ण अध्यायों को शामिल किया गया है। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षण को अधिक प्रभावी और रोचक बनाना है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार एससीईआरटी की ओर से जारी इस सामग्री का उपयोग राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में किया जाएगा। गुरुग्राम के सरकारी विद्यालयों में भी शिक्षक इसी सामग्री के आधार पर विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे, ताकि पूरे जिले में एक समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इससे विद्यार्थियों को समयबद्ध तरीके से पाठ्यक्रम पूरा करने और परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने में सहायता मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed