{"_id":"6a7087c42d30ab525a03c280","slug":"seven-day-training-of-nipun-haryana-mission-begins-at-scert-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96561-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एससीईआरटी गुरुग्राम में निपुण हरियाणा मिशन का सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एससीईआरटी गुरुग्राम में निपुण हरियाणा मिशन का सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन के नए शुभंकर 'निपुण रिपोर्टर संजय और गीता' का शुभारंभ किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के तहत एससीईआरटी गुरुग्राम में सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। 30 जुलाई से 5 अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में गुरुग्राम सहित सात जिलों के 181 मास्टर ट्रेनर, एबीआरसी, बीआरपी, प्राथमिक अध्यापक और टीजीटी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक दिलजीत सिंह, उपनिदेशक अंशु सिंगला और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर निपुण हरियाणा मिशन के नए शुभंकर 'निपुण रिपोर्टर संजय' का भी शुभारंभ किया गया। जिला समन्वयक मनोज कुमार लाकड़ा ने बताया कि 'निपुण रिपोर्टर गीता' और निपुण रिपोर्टर संजय' मिशन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में बच्चों, शिक्षकों और समुदाय में आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इन शुभंकरों के माध्यम से मिशन के संदेश को अधिक प्रभावी और रोचक तरीके से विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ेगी और अभिभावकों की भी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा एक से पांच तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करना है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण, बालवाटिका, भाषा विकास, गणितीय कौशल, निपुण पेरेंट ऐप, पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग और आधुनिक शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रतिभागी अपने-अपने खंडों में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे निपुण हरियाणा मिशन के उद्देश्यों को विद्यालय स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।