फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cricket, lawn tennis, badminton and chess matches will be held in the district from August 22 to 24.

Gurugram News: 22 से 24 अगस्त तक जिले में होंगे क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन व शतरंज के मुकाबले

Mon, 03 Aug 2026 05:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Cricket, lawn tennis, badminton and chess matches will be held in the district from August 22 to 24.
22 से 24 अगस्त तक जिले में होंगे क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन व शतरंज के मुकाबले
विज्ञापन

59वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, पंचकूला ने सत्र 2026-27 की 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार प्रतियोगिताओं में तीन नए खेल वुशू, मॉडर्न पेंटाथलॉन और स्क्वैश को शामिल किया गया है। इसके साथ ही राज्य स्तरीय स्कूली खेलों की कुल संख्या 30 से बढ़कर 33 हो गई है। कैलेंडर के अनुसार 22 से 24 अगस्त तक गुरुग्राम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
जिले को इस वर्ष तीन प्रमुख खेलों की मेजबानी मिली है। इनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की क्रिकेट एवं लॉन टेनिस प्रतियोगिताएं, जबकि अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों से सैकड़ों खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) जगदीश अहलावत ने बताया कि निदेशालय की ओर से प्रतियोगिताओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं और गुरुग्राम को क्रिकेट, लॉन टेनिस तथा शतरंज की राज्य स्तरीय स्पर्धाओं की मेजबानी सौंपी गई है।
विज्ञापन

निदेशालय ने प्रतियोगिताओं के लिए कड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। सभी खिलाड़ियों के लिए आयु सत्यापन परीक्षण (एवीटी), नगर निगम अथवा स्थानीय निकाय द्वारा जारी कम से कम पांच वर्ष पुराना जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) तथा अंक तालिका प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यदि कोई खिलाड़ी दो विद्यालयों में नामांकित पाया गया या उसके दस्तावेज फर्जी मिले, तो संबंधित टीम पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगाया जाएगा तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिताओं की तिथियां एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, खेल महाकुंभ और एसएटी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तय की गई हैं। इसलिए निर्धारित कार्यक्रम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed