फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Laxmi Narayan of the district shines in Nepal, wins three gold medals

Gurugram News: नेपाल में जिले के लक्ष्मी नारायण का जलवा, जीते तीन स्वर्ण

Mon, 03 Aug 2026 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Laxmi Narayan of the district shines in Nepal, wins three gold medals
एसबीकेएफ अंतरराष्ट्रीय गेम्स में पदक जीतने पर खेड़की दौला गांव में हुआ सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (एसबीकेएफ) के तत्वावधान में नेपाल के पोखरा में 23 से 27 जुलाई तक एसबीकेएफ अंतरराष्ट्रीय गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें जिले के एथलीट लक्ष्मी नारायण ने 60 से अधिक आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 30 वर्ष से लेकर 100 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए लक्ष्मी नारायण ने 3000 मीटर पैदल चाल में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने 1500 मीटर दौड़ और 3000 मीटर दौड़ में भी प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए दो और स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता साबित की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक जीतकर स्वदेश लौटने पर उनके पैतृक गांव खेड़की दौला में ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्मी नारायण ने यह साबित कर दिया है कि उम्र केवल एक संख्या है और दृढ़ इच्छाशक्ति व नियमित अभ्यास से किसी भी उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। लक्ष्मी नारायण का कहना है कि नेपाल में देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का विषय रहा। तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतना उनके वर्षों के कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे गुरुग्राम, हरियाणा और देश का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed