फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kashika Vashisht won bronze in the open archery competition

Gurugram News: ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता में काशीका वशिष्ठ ने जीता कांस्य

Mon, 03 Aug 2026 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Kashika Vashisht won bronze in the open archery competition
गुरुग्राम। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नॉर्दर्न रीजनल सेंटर, सोनीपत में दो अगस्त को फर्स्ट ओपन तीरंदाजी लीग का आयोजन किया गया। इसमें जिले की युवा तीरंदाज काशीका वशिष्ठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी जीता।
विज्ञापन


सोहना स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम की खिलाड़ी काशीका ने अंडर-17 आयु वर्ग की रिकर्व राउंड (60 मीटर) स्पर्धा में बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता से जिले और सोहना क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। काशीका के प्रशिक्षक एवं खेल विभाग गुरुग्राम के जिला तीरंदाजी प्रशिक्षक भगवत सिंह ने बताया कि काशीका नियमित रूप से तीरंदाजी का अभ्यास कर रही हैं। उनकी मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। काशीका की इस उपलब्धि पर खेल उप निदेशक गिर्राज सिंह, स्टेडियम समिति सोहना के अध्यक्ष एवं उपमंडल अधिकारी सोहना अखिलेश कुमार (एचसीएस), कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी गुरुग्राम आरती कोहली, हरियाणा तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला तीरंदाजी संघ गुरुग्राम के अध्यक्ष पवन शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed