सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Awareness about menstrual hygiene

Gurugram News: मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
Awareness about menstrual hygiene
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने एक कार्यशाला आयोजित कर महिला सफाई कर्मचारियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम एक प्यास की ओर एनजीओ और वार्ड-21 की पार्षद सोनिया यादव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिंदुस्तानी भी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, स्वास्थ्य सुरक्षा और सही देखभाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही जानकारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं और संक्रमण से बचा जा सकता है। महिलाओं को सुरक्षित स्वच्छता उत्पादों के उपयोग, नियमित साफ-सफाई और मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed