{"_id":"6a538c9df53de5f18001fde7","slug":"bhavesh-won-gold-in-indo-nepal-championship-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-94238-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इंडो-नेपाल चैंपिियनशिप में भावेश ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इंडो-नेपाल चैंपिियनशिप में भावेश ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में किया स्वागत, ग्रामीणों ने पांच लाख की प्रोत्साहन राशि की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एजुकेशन एसोसिएशन के तत्वावधान में नेपाल के पोखरा स्थित रणशाला स्टेडियम में 3 से 7 जुलाई तक आयोजित 10वीं इंडो-नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में गांव ताजनगर की ढाणी भगवानपुर निवासी भावेश पटवारी ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह चार अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
स्वर्ण जीतकर गांव पहुंचने पर विधायक बिमला चौधरी, जिला पार्षद पति महेश यादव जमालपुर, राजकुमार ताजनगर, सरपंच शिवताज, दिनेश सरपंच फाजिलपुर बादली, ब्लॉक समिति सदस्य हिमांशु सहित खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रशासन व खेल विभाग से मांग की कि होनहार खिलाड़ी भावेश को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए। उनका कहना है कि इस सम्मान से भावेश का हौसला बढ़ेगा और वह भविष्य में भी देश के लिए और पदक जीतकर लाएगा।