सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Big relief to lakhs of electricity consumers of Haryana, prices will not increase in 2026-27

Gurugram News: हरियाणा के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 2026-27 में नहीं बढ़ेंगे दाम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Big relief to lakhs of electricity consumers of Haryana, prices will not increase in 2026-27
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


गुरुग्राम। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने प्रदेश के करीब 84 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है। आयोग ने बिजली वितरण निगमों (यूएचबीवीएनएल और डीएचबीवीएनएल) द्वारा पेश किए गए राजस्व घाटे के अनुमान के बावजूद टैरिफ को यथावत रखने का निर्णय लिया है। नया टैरिफ 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।

आयोग के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने के बजाय निगमों को घाटा कम करने और बकाया प्रबंधन सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर इस्तेमाल करने वालों को ऊर्जा शुल्क और फिक्स्ड चार्ज पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला समेत प्रमुख शहरों में नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। एचईआरसी के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा और सदस्य मुकेश गर्ग और शिव कुमार ने 25 मार्च को इस टैरिफ आदेश पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed