{"_id":"69f1e6a86a073a636a08a120","slug":"blocking-traffic-for-customers-way-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86327-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेल डायरी के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेल डायरी के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट - केवल पहली खबर के लिए फोटो है.....
अर्जुन चौधरी ने जीता कांस्य पदक
गुरुग्राम। केरल कालीकट में 25 से 27 अप्रैल तक सीनियर राष्ट्रीय एसएएमबीओ चैंपियनशिप हुई। इसमें जिले के युवा खिलाड़ी अर्जुन चौधरी ने 79 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। शहर लौटने पर गुड़गांव जूडो अकादमी में फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। अर्जुन ने मुकाबलों में अपनी तकनीक और दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि यह पदक मेरी कड़ी ट्रेनिंग और कोच महिंदर सिंह के बेहतरीन मार्गदर्शन का नतीजा है। मैं आगे और ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार हूं। उनके कोच महिंदर सिंह ने कहा कि अर्जुन ने एसएएमबीओ में जूडो की मजबूत नींव का कमाल दिखाया। यह उसकी मेहनत का फल है। इस जीत से हरियाणा को एसएएमबीओ को नई दिशा मिलेगी। संवाद
-- --
आदित्य अकादमी 153 रन से जीती
गुरुग्राम। बिग स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर बुधवार को आदित्य क्रिकेट अकादमी और श्री गणेश क्रिकेट अकादमी के बीच 30 ओवर का मैच खेला गया। इसमें आदित्य क्रिकेट अकादमी ने श्री गणेश क्रिकेट अकादमी को 153 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर श्री गणेश अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य अकादमी की टीम ने 6 विकेट खोकर 271 रन बनाए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी श्रीगणेश अकादमी 25.3 ओवर में 118 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। संवाद
-- --
शर्मा अकादमी चार विकेट से जीती
गुरुग्राम। जीएल स्पोर्ट्स के मैदान पर बुधवार को एसआर क्रिकेट अकादमी और शर्मा क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। शर्मा अकादमी ने एसआर अकादमी को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर शर्मा अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआर अकादमी की टीम ने 33.5 ओवर में 234 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा अकादमी की टीम ने 30.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 237 रन बनाए और मैच जीत लिया। एसआर अकादमी की ओर से रोनक ने 56 रन, सुमित ने 46 रन और सुमित रोहिला ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रियांशु ने 5 विकेट, अमान और अभय को 2-2 सफलताएं मिली। शर्मा क्रिकेट अकादमी की ओर से भूपेंद्र ने 67 रन, जतिन ने 46 रन, अभय ने 42 रन, मोहित ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में रितेश ने 2 विकेट, निखिल, मोहन और विराग को एक-एक सफलता मिली। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X