{"_id":"69f1f35111db3b5ed50f11a2","slug":"international-womens-tennis-to-increase-excitement-in-delhi-gurgaon-news-c-340-1-del1004-134277-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली में इंटरनेशनल महिला टेनिस का बढ़ेगा रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली में इंटरनेशनल महिला टेनिस का बढ़ेगा रोमांच
विज्ञापन
विज्ञापन
-टूर्नामेंट में 15,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी
-एचसीएल आईटीएफ डब्ल्यू 15 टूर्नामेंट शुरू
-खिलाड़ियों के लिए विश्व रैंकिंग अंक हासिल करने का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी फिर से अंतरराष्ट्रीय टेनिस मुकाबलों की मेजबानी के लिए तैयार है। एचसीएल ग्रुप की ओर से 3 मई तक डीएलटीए स्टेडियम में एचसीएल आईटीएफ डब्ल्यू 15 महिला टेनिस टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट में 15,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि दांव पर होगी, साथ ही खिलाड़ियों को विश्व रैंकिंग अंक हासिल करने का मौका मिलेगा।
प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें 62 भारतीय खिलाड़ी भाग ले रही हैं, जिससे घरेलू प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा। भारतीय टीम की अगुवाई जील देसाई करेंगी। उनके अलावा आकांक्षा दिलीप नित्तुरे, श्रुति अहलावत और सोनल पाटिल जैसी खिलाड़ी भी मजबूत दावेदारों में शामिल हैं।
विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी से टूर्नामेंट का स्तर और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ गई है। रूस, जापान, अमेरिका और पोलैंड के खिलाड़ी भी चुनौती पेश करेंगे, जिससे मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है। डबल्स फाइनल 2 मई को जबकि सिंगल्स फाइनल 3 मई को खेला जाएगा।
एचसीएल ग्रुप के प्रेसिडेंट (स्ट्रैटेजी) सुंदर महालिंगम ने कहा कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मंच देने की है। टूर्नामेंट के डायरेक्टर और भारतीय बिली जीन किंग कप टीम के कप्तान विशाल उप्पल ने कहा कि घरेलू माहौल में विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने से भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। दिल्ली में होने वाला यह आयोजन भारतीय महिला टेनिस को नई दिशा देगा।
Trending Videos