{"_id":"69cab15deb440452f3089f64","slug":"brezza-collides-with-bike-elderly-man-dies-during-treatment-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83532-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ब्रेजा ने बाइक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ब्रेजा ने बाइक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
27 मार्च की शाम को हुआ था हादसा, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना के अंतर्गत सुलतानपुर गांव में 27 मार्च की शाम करीब 4.30 बजे ब्रेजा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।
बुजुर्ग को उसके बेटे ऋषि ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 29 मार्च की रात को घायल बुजुर्ग की उपचार के दारौन मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक बुजुर्ग की पहचान फर्रुखनगर के साढराणा गांव निवासी हरिकिशन (58) के रूप में हुई है। मृतक हरिकिशन के बेटे ऋषि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मार्च को उनके पिता गांव ढाणी मुसेपुर में कुआं पूजन के कार्यक्रम में गए थे। वह अपने पिता हरिकिशन का सुलतानपुर गांव में सूरज ढाबा के पास इंतजार कर रहा था। करीब 4.30 बजे उनके पिताजी फर्रुखनगर की ओर से बाइक पर सवार होकर आ रहे थे तो गुरुग्राम की ओर से जा रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। इससे हरिकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए। ऋषि ने अपने पिता हरिकिशन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। यह हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।
जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाली ब्रेजा कार को थाने में खड़ा किया गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके जांच में शामिल किया जाएगा। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos