{"_id":"69d50d7688bd156ee6017cf6","slug":"video-there-may-be-change-in-design-of-metro-station-in-gurugram-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: मेट्रो स्टेशन की डिजाइन में हो सकता है बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: मेट्रो स्टेशन की डिजाइन में हो सकता है बदलाव
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क को एलिवेटेड बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इस कारण गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) को उद्योग विहार फेज-6 स्थित प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के डिजाइन में बदलाव करना पड़ सकता है।
सड़क और मेट्रो दोनों के एलिवेटेड होने से स्टेशन निर्माण में तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण कार्य चल रहा है। इसी रूट में हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक का मार्ग शामिल है। पहले इस सड़क को छह लेन में विकसित करने की योजना थी लेकिन अब इसे एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में बनाने का प्रस्ताव है। ऐसे में मेट्रो और सड़क के एलिवेटेड कॉरिडोर स्टेशन के पास काफी नजदीक आ रहे हैं। इस मुद्दे पर जीएमआरएल ने जीएमडीए और एनएचएआई के साथ विस्तार से चर्चा की है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों एलिवेटेड कॉरिडोर में कोई बड़ी समस्या नहीं है लेकिन स्टेशन निर्माण में बाधा आ रही है। ऐसे में किसी एक प्रोजेक्ट के कॉरिडोर में आंशिक बदलाव करना आवश्यक होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।