{"_id":"69d4b9c9685a6c580005ef4f","slug":"video-students-stage-sit-in-protest-outside-vice-chancellor-residence-at-bhu-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बीएचयू में कुलपति आवास के बाहर छात्रों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बीएचयू में कुलपति आवास के बाहर छात्रों का धरना प्रदर्शन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में वीसी आवास के बाहर सोमवार की रात में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। मामला भगवान दास छात्रावास का है। बताया जा रहा है कि एक निष्कासित छात्र हॉस्टल में भोजन करने पहुंचा था। इसी दौरान वहां पर वार्डन पहुंचे और उन्होंने उसके साथ रहने वाले छात्र का कमरा नंबर 90 बंद कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया है कि जब दूसरे छात्र की कोई गलती नहीं थी तो उसको बाहर निकाल कर कमरा क्यों बंद किया गया। आक्रोशी छात्रों ने वीसी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों का कहना है की वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। छात्रों के विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम मौजूद है। वही छात्रों को समझा बूझकर मामला शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।