{"_id":"6a04e28a51a0c0743a0bdd63","slug":"bsf-constable-injured-in-collision-with-tanker-dies-during-treatment-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87865-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: टैंकर की टक्कर से बीएसएफ सिपाही घायल, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: टैंकर की टक्कर से बीएसएफ सिपाही घायल, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोंडसी स्थित 95 बटालियन सीमा सुरक्षा बल में थे तैनात
बीएसएफ कैंप के गेट के पास ही हुआ हादसा, भोंडसी थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में बीएसएफ कैंप के गेट के पास 12 मई की रात को सड़क पार कर रहे बीएसएफ के सिपाही को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई। बीएसएफ के कमांडेंट कार्यालय की ओर से शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मृतक की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ निवासी रविंद्र (31) के रूप में हुई है। वह 31 बटालियन बीएसएफ के सिपाही थे। वह 28 दिन की छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे। उन्हें दिल्ली से श्रीनगर जाने के लिए एयर कूरियर सेवा लेनी थी, जिसके लिए उन्होंने 11 मई को 95 बटालियन के ट्रांजिट कैंप में रिपोर्ट किया था। 12 मई की रात करीब 10:40 बजे बीएसएफ कैंप के गेट से करीब 200 मीटर दूर सड़क को पार करते समय सिपाही रविंद्र को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बारे में गेट पर तैनात संतरी ने बटालियन कैंप कार्यालय को सूचना दी। बटालियन की क्विक रिएक्शन टीम, एडजुटेंट और मेडिकल स्टाफ एंबुलेंस लेकर पहुंचे। सिर व सीने में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही हालत नाजुक हो गई। घायल सिपाही को तुरंत सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
-- --
मृतक बीएसएफ सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर टक्कर मारने वाले कैंटर की पहचान की जा चुकी है। जल्द ही कैंटर चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - रूपेश कुमार, एसआई व जांच अधिकारी, भोंडसी थाना।
Trending Videos