सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   National Roll Ball Competition: Players leave for Shimla

राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता : खिलाड़ी शिमला के लिए हुए रवाना

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
National Roll Ball Competition: Players leave for Shimla
विज्ञापन
8 से 10 मई तक कैथल में चला प्रशिक्षण शिविर, 15 से 17 मई तक होगी प्रतियोगिता
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी अपने प्रशिक्षक और अधिकारियों के साथ शिमला के लिए रवाना हो गए। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का नाम रोशन करेंगे।



राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता 15 से 17 मई तक शिमला में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर 8 से 10 मई तक कैथल में विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें प्रदेशभर से चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं, जिले से बालक वर्ग में इवान कुंडू और अथर्व सियाम और बालिका वर्ग में नित्या कौल, शारिनी और वान्या का चयन हुआ है। शिविर के दौरान इन खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस और मैच रणनीति से जुड़ी विशेष तैयारी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशिक्षकों ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने कैंप में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उन्हें अंतिम टीम में जगह मिली। खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का भरोसा जताया है। जिला रोल बॉल संघ के अधिकारियों ने कहा कि जिले में रोल बॉल खेल लगातार लोकप्रिय हो रहा है और खिलाड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं। आने वाले समय में खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed