सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Thousands of bright students shine in the 10th board examination

Gurugram News: दसवीं बोर्ड परीक्षा में चमके हजारों होनहार छात्र

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Thousands of bright students shine in the 10th board examination
विज्ञापन
चार स्थान फिसला गुरुग्राम का परिणाम, शिक्षा जगत व अभिभावकों के बीच बढ़ी चिंता
Trending Videos

नंबर गेम- 89.44 प्रतिशत रहा जिले का परिणाम, प्रदेश में 18वें स्थान पर पहुंचा गुरुग्राम
स्वरांजलि
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के नतीजों में जिले का प्रदर्शन इस बार उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 89.44 प्रतिशत दर्ज किया गया। प्रदेश के 22 जिलोंं में गुरुग्राम को 18वां स्थान मिला है। बीते वर्ष जिला 14वें स्थान पर था। ऐसे में इस बार चार स्थान की गिरावट ने शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, गुरुग्राम का परिणाम फरीदाबाद, सिरसा, पलवल और नूंह जैसे जिलों से बेहतर रहा, लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में प्रदर्शन कमजोर माना जा रहा है।

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले से 15,266 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 13,654 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। वहीं, 1,352 विद्यार्थियों की असेंशियल रिपीट आई, जबकि 260 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट मिला। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूलों में विद्यार्थियों ने अच्छे अंक हासिल किए, लेकिन ओवरऑल रिजल्ट पिछले साल की तुलना में कमजोर रहा। परिणाम घोषित होने के बाद कहीं खुशी तो कहीं निराशा का माहौल देखने को मिला। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने स्कूलों में मिठाई बांटी और शिक्षकों का आशीर्वाद लिया, जबकि कुछ विद्यार्थी अपेक्षा के अनुरूप अंक नहीं आने से मायूस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष पास प्रतिशत स्थान
2017 43.68 16वां
2018 47.04 15वां
2019 60.60 आठवां
2021 शत प्रतिशत -
2022 74.43 13वां
2023 64.92 16वां
2024 95.88 14वां
2026 89.44 18वां
विद्यार्थियों ने लिखी सफलता की कहानी

जिले के टॉप विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर गुरुग्राम का नाम रोशन किया। पटौदी स्थित देवकी कैलाश पब्लिक स्कूल के छात्र दुर्विश ने 500 में 494 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। दुर्विश ने शारीरिक शिक्षा में 100 में 100 अंक हासिल किए। नवादा फतेहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्र निक्की ने 493 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। निक्की ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में शत प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं, हेलीमंडी स्थित गुड लक हाई स्कूल की छात्रा छवि ने 492 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed