सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traffic pressure on the service road caused inconvenience to the people.

Gurugram News: सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव, लोगों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Traffic pressure on the service road caused inconvenience to the people.
विज्ञापन
मानेसर हाईवे पर लावारिस पशु और जाम से बढ़ा हादसों का खतरा
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर स्थित मानेसर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया गया। निर्माण कार्य शुरू होते ही यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जयपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए सर्विस रोड खोल दी गई है। इसके कारण पहले ही दिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, निर्माणाधीन हाईवे पर लावारिस पशु भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं। पिछले कई महीनों से हाईवे पर घूम रहे पशुओं के कारण हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।


सुबह के समय जब लोग दफ्तरों और अन्य कामों के लिए निकले तो मानेसर बाजार से लेकर एनएसजी कैंप तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई किलोमीटर तक वाहन रेंगते हुए चलते रहे। तेज गर्मी में लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। मानेसर से कासन की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्विस रोड पर रूट डायवर्ट किए जाने के कारण करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थिति को और खराब करने का कारण पर्याप्त बैरिकेडिंग का न होना भी रहा। कई वाहन चालक बीच रास्ते से ही अपने वाहन हाईवे पर चढ़ाने लगे, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बार-बार प्रभावित होती रही। इससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।




हाईवे पार करना बना खतरा
हाईवे के दोनों तरफ कई गांव बसे हुए हैं। इसके अलावा स्कूल और यूपीएचसी सेंटर भी सड़क के दूसरी ओर स्थित हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को हाईवे पार करने में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और एनएचएआई से मांग की है कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, पर्याप्त बैरिकेडिंग लगाई जाए और बच्चों व ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

रूट डायवर्ट, मौके पर यातायात पुलिस विभाग मौजूद
रूट डायवर्ट होने के बाद यातायात पुलिस ने सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। सुबह से शाम तक पुलिसकर्मी वाहन चालकों को लगातार दिशा-निर्देश देते रहे, ताकि ट्रैफिक सुचारू बना रहे और जाम की स्थिति पैदा न हो। बावजूद इसके कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed