सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   AMRUT-2 scheme in Sohna remains confined to papers

Gurugram News: सोहना में अमरूत-2 योजना कागजों में सिमटी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
AMRUT-2 scheme in Sohna remains confined to papers
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र के हर घर में पहुंचना है नहरी पानी, आज तक भी नहीं मिली मंजूरी
Trending Videos

नंबर गेम - 102 करोड़ रुपये होने हैं खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे में अमरूत-2 योजना मात्र कागजों में सिमट कर रह गई है, जिसको आज तक मंजूरी नहीं मिल सकी है। उक्त योजना पर करीब 102 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी तय है। ताकि शहरी क्षेत्र के हर घर को नहरी पानी उपलब्ध हो सके। वहीं, ऐसा होने से सरकार व जनस्वास्थ्य विभाग पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। अधिकारीगण सरकारी मंजूरी न मिलने का कारण बतलाकर अपना पल्लू झाड़ रहे हैं।

गत करीब 3 वर्ष पूर्व जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग द्वारा अटल कायाकल्प व शहरी परिवर्तन मिशन योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू किया था। ताकि शहरी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके। विभाग द्वारा सोहना कस्बे के अलावा परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 13 गांवों को नहरी पानी उपलब्ध कराना तय था। विभाग ने उक्त योजना का प्रस्ताव व एस्टीमेट तैयार कराकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है योजना
सोहना जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग द्वारा केंद्र सरकार द्वारा संचालित अटल कायाकल्प व शहरी परिवर्तन मिशन योजना का प्रारूप तैयार करके सरकार को भेजा था। योजना पर 102 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि खर्च करना तय था। योजना के तहत सोहना शहर के अलावा परिषद क्षेत्र के 13 गांवों को नहरी पानी उपलब्ध कराना था। इसके लिए विभाग 93 किलोमीटर लंबी पानी की लाइन बिछाएगा। इसमें डीआई पाइप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा घामडोज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता को भी बढाकर 27 एमएलडी से 32 एमएलडी की जाएगी।

इन गांवों को होना था फायदा
अमरूत-2 योजना के शुरू हो जाने पर सोहना कस्बे के अलावा नगरपरिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों जखोपुर, रायपुर, लोहटकी, सांपकी नंगली, धुनेला, सोहना ढाणी, खाईका, लाखुवास, बालूदा, सिरस्का, लाखुवास आदि में रहने वाले ग्रामीणों को भी भरपूर पानी मिल सकेगा। जबकि वर्तमान में मात्र दो गांवों जखोपुर व रायपुर में ही नहरी पानी पहुंच रहा है।

---------------------------------------
विभाग ने योजना का डिटेल एस्टीमेट उच्चाधिकारियों को भेजा हुआ है। किंतु अभी तक योजना को शुरू करने के लिए फंड्स उपलब्ध नहीं कराया है। फंड्स उपलब्ध होने के बाद योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -खुर्शीद, जेई, जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग, सोहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed