सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozer operated in Sector 45 and 47, land evacuated

Gurugram News: सेक्टर 45 और 47 में चला बुलडोजर, खाली करवाई जमीन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer operated in Sector 45 and 47, land evacuated
विज्ञापन
एचएसवीपी ने दो एकड़ जमीन करवाई खाली, पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सेक्टर-45 और सेक्टर-47 में बड़े पैमाने पर जमीन खाली करवाई। बृहस्पतिवार को एस्टेट ऑफिस 2 की सर्वे टीम ने कन्हई गांव के रकबे में स्थित लगभग दो एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस जमीन के एक हिस्से पर विभाग द्वारा स्कूल साइट की योजना प्रस्तावित है वहीं शेष भूमि अभी अनप्लांड है। इसकी भविष्य में प्लानिंग की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान एक रेजिडेंशियल प्लॉट से भी अवैध कब्जा हटवाया गया। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। इस टीम का नेतृत्व एसडीओ अमित वशिष्ठ और कनिष्ठ अभियंता मोईन खान ने किया। इसके साथ ही दूसरी टीम जिसका नेतृत्व कनिष्ठ अभियंता गौरव यादव कर रहे थे। उन्होंने सेक्टर 47 में भी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे हटवाए। इस अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में आकाशदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर विभाग के कनिष्ठ अभियंता विकास सैनी, अमनदीप सिंह और रामपाल आर्य भी मौजूद रहे। एचएसवीपी की संपदा अधिकारी डॉ अनुपमा मलिक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विभागीय जमीन पर किसी भी तरह के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed