{"_id":"69f371b3cbaa6514bb0c6644","slug":"four-youths-caught-red-handed-while-stealing-laptop-handed-over-to-police-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86516-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लैपटॉप चोरी करते रंगे हाथ पकड़े चार युवक, किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लैपटॉप चोरी करते रंगे हाथ पकड़े चार युवक, किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना के अंतर्गत राजीव नगर की चूड़ी वाली गली में 29 अप्रैल की सुबह करीब 3.30 बजे एक मकान से चार युवकों ने लैपटॉप चोरी कर लिया। अल सुबह घर में आवाज आने पर परिवार वाले उठ गए और उन्होंने चारों को दबाेच लिया। इसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवकों से लैपटॉप और मोबाइल बरामद किए। चारों के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की पहचान राजीव नगर में रहने वाले दीपक, शिवम, विक्की व अमित के रूप में हुई है।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी देशबंधु ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल की सुबह करीब 3.30 बजे जब परिवार सो रहा था, तभी कमरे में कुछ आहट हुई। आंख खुलने पर उन्होंने देखा कि कुछ युवक कमरे से बाहर भाग रहे हैं। जांच करने पर पता चला कि कमरे से लैपटॉप व मोबाइल गायब था। देशबंधु ने शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा किया, जिसे सुनकर पड़ोसी भी बाहर आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घेराबंदी कर चारों युवकों पकड़ लिया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सेक्टर-14 थाना तेजपाल ने बताया कि चारो आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जा गया। जहां से चारों को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos