फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bus overturns; students have a narrow escape.

Gurugram News: बस पलटी, बाल-बाल बचे छात्र

Mon, 10 Aug 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Bus overturns; students have a narrow escape.
सोहना। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर धुनेला फ्लाईओवर के पास एपीजी सत्या यूनिवर्सिटी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार दो छात्र व चालक सुरक्षित हैं। बस तेज रफ्तार में गुरुग्राम से सोहना की ओर आ रही थी। बस पलटने की सूचना मिलने पर भोंडसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एनएचएआई टीम की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाया और यातायात को सुचारू कराया। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर धुनेला गांव के पास फ्लाईओवर को पार करने के बाद एपीजी सत्या यूनिवर्सिटी की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान बस में दो ही छात्र ही बैठे थे। बस के सड़क पर पलट जाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस पलटने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद भोंडसी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बस में सवार दोनों छात्र व चालक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने एनएचएआई टीम की मदद से हाइड्रा से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed