{"_id":"6a79d97c4e9dd54c770f59f0","slug":"four-injured-including-a-woman-in-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97365-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसों में महिला सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसों में महिला सहित चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना थाने और सेक्टर-56 थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर सोहना सिटी थाने, सोहना सदर थाने और सेक्टर-56 थाने में अज्ञात चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।
सोहना सिटी थाने में अनाज मंडी निवासी रोहित कुमार ने शिकायत दी कि 7 अगस्त की रात करीब 9.30 बजे एक कार ने उनके भाई मनीष कुमार को चुंगी-1 के पास सर्विस लेन पर टक्कर मार दी। मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे मामले में सोहना सदर थाने में फरीदाबाद के अजरोंदा गांव निवासी लोकेश ने बताया कि 8 अगस्त को नूनेरा टोल टैक्स पार करते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। इस हादसे में लोकेश और पत्नी हेमलता घायल हो गए।
तीसरे मामले में सेक्टर-56 थाने में टिटू ने 6 अगस्त की रात करीब 10 बजे हुए हादसे की शिकायत की। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर घाटा मोड़ के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। टक्कर से गिरने पर टिटू का बायां हाथ ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया, जिसे उपचार के दौरान काटना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही हादसों को अंजाम देने वाले वाहनों और उनके चालकों की पहचान करेगी। चालकों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।