फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman brutally beat domestic help in a multi crore flat

करोड़ों के फ्लैट में दो कौड़ी की हरकत: घरेलू सहायिका को धक्का दिया, मुंह दबाया, बाल खींचे व मारे थप्पड़; VIDEO

Mon, 10 Aug 2026 07:37 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Mon, 10 Aug 2026 07:37 PM IST
सार

कैमेलिया अपार्टमेंट में घरेलू सहायिका से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने 24 जुलाई 2026 की घटना में रुचिरा सचदेवा को सोमवार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Woman brutally beat domestic help in a multi crore flat
घरेलू सहायिका को पीटती आरोपी महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

साइबर सिटी के गोल्फ कोर्स रोड स्थित कैमेलिया सोसाइटी के करोड़ों के फ्लैट में घरेलू सहायिका से मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा अपनी नौकरानी से मारपीट का इस वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना गुरुग्राम के कैमेलियास अपार्टमेंट, सेक्टर-42 में 24 जुलाई 2026 को हुई थी।

विज्ञापन

थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने 10 अगस्त 2026 को ट्विटर (एक्स) पर वायरल हुए वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया। वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को जबरदस्ती रोककर मारपीट करती दिख रही थी। जांच में पता चला कि यह वीडियो 24 जुलाई 2026 का है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को सोमवार को ही शामिल जांच किया। आरोपी महिला की पहचान 52 वर्षीय रुचिरा सचदेवा के तौर पर हुई। वह कैमेलियास अपार्टमेंट, सेक्टर-42 की रहने वाली है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पीड़ित महिला रुचिरा सचदेवा की नौकरानी थी।

विज्ञापन

नौकरानी 27 जुलाई को काम छोड़कर चली गई थी, और काम को लेकर हुई कहासुनी के बाद यह मारपीट हुई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed