फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jewelry and cash stolen from the house

Gurugram News: घर से गहने और नकदी चोरी

Mon, 10 Aug 2026 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen from the house
पटौदी। खंड के मिर्जापुर गांव में चोरों ने घर से 30 हजार रुपये और करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पटौदी थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मिर्जापुर गांव निवासी निरंजन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे वेयरहाऊस में नौकरी करते हैं। 6 अगस्त की रात को वे ड्यूटी पर गए थे। 7 अगस्त की सुबह करीब 5.30 बजे बेटी ने कॉल करके बताया कि घर में चोरी हो गई और सामान सारा बिखरा पड़ा है। निरंजन सिंह घर पहुंचे और घर में बिखरे पड़े सामान की जांच की तो पत्नी, भाभी व मां के सोने-चांदी के गहने और पिता की पैंशन के 30 हजार रुपये चोरी मिले। सूचना मिलने पर पटौदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पटौदी थाना पुलिस ने पीड़ित निरंजन के ब्यान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed