{"_id":"6a1d70dcdb5136c9a60c1a5a","slug":"cameras-are-deployed-on-the-roadsthe-third-eye-is-issuing-challans-to-those-who-break-the-rules-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89873-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़कों पर मुस्तैद हुए कैमरे....तीसरी आंख काट रही है नियम तोड़ने वालों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़कों पर मुस्तैद हुए कैमरे....तीसरी आंख काट रही है नियम तोड़ने वालों के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत यातायात पुलिस ने एक सप्ताह में काटे 22,632 चालान
नंबर गेम - 1.86 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले की सड़कों पर यातायात नियमों को तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने बिना हेलमेट, गलत दिशा में वाहन चलाने, शराब पीकर ड्राइविंग, पार्किंग, ओवरस्पीड सहित अन्य यातायात नियमों को तोड़ने पर 22,632 वाहनों के चालान काटे हैं। मैन्युअल काटे गए चालानों के तहत चालकों पर 1,86,24,400 रुपये का जुर्माना लगाया है। चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
यातायात पुलिस ने 25 मई से 31 मई तक नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 22,632 चालान काटे। इनमें मैन्युअल तौर पर 13,066 चालान और कैमरों के माध्यम से 9,566 चालान शामिल रहे। पुलिस टीमों ने मैन्युअल तौर पर गलत दिशा में वाहन चलाने पर 1400 चालान, रोड मार्किंग 322 चालान, दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट 931 चालान पिलियन राइडर बिना हेलमेट 861 चालान, बिना सीट बेल्ट 679 चालान, शराब पीकर वाहन चलाने पर 596 चालान, गलत पार्किंग के 1,344 चालान, खतरनाक यू-टर्न के 112 चालान, ट्रिपल राइडिंग के 214 चालान, ओवरस्पीड के 21 चालान, वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग पर 34 चालान, ध्वनि प्रदूषण संबंधी 30 चालान, लेन चेंज करने संबंधी 917 चालान काटे गए।
वहीं, कैमरों के माध्यम से लेन चेंज संबंधी 3,986 चालान, नो एंट्री के 1,790 चालान, ओवर स्पीडिंग के पांच चालान, पिलियन राइडर बिना हेलमेट 241 चालान, दोपहिया चालक बिना हेलमेट 390 चालान, ट्रिपल राइडिंग के 46 चालान, बिना सीट बेल्ट 2,152 चालान, प्रदूषण के 445 चालान और फ्रंट पैसेंजर बिना सीट बेल्ट 511 चालान काटे गए।
विज्ञापन
-- --
एक्सप्रेसवे व हाईवे पर सख्ती
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48), द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) कैमरों व ड्रोन तकनीक की सहायता से लेन चेंज और ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।
-- --
सड़कों पर यातायात नियमों को तोड़ने वाले चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए गए हैं। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम

Trending Videos