{"_id":"6a1d7b5db8443ebcdd0f6f37","slug":"geetika-and-tamanna-won-silver-in-senior-athletics-competition-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89895-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में में गीतिका और तमन्ना ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में में गीतिका और तमन्ना ने जीता रजत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम ने जीते तीन पदक
गुरुग्राम। राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम में 30 से 31 मई तक किया गया, जिसमें प्रदेशभर के प्रतिभाशाली एथलीटों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में गीतिका दहिया ने 800 मीटर दौड़ और तमन्ना यादव ने 400 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में रजत पदक जीतकर जिले की पदक तालिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वहीं, इससे पहले अभिषेक ने 110 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। सत्यवीर धनखड़ मीडिया प्रभारी खेल और एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेल प्रेमियों और खेल अधिकारियों में खुशी का माहौल है। एथलेटिक्स हरियाणा के मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा ने बताया कि राज्य चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होगी, जिसमें चयनित खिलाड़ी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Trending Videos