{"_id":"6a1d7beeadf645e6be028515","slug":"now-you-can-directly-register-waterlogging-complaints-on-the-portal-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89896-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अब सीधे पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे जलभराव की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अब सीधे पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे जलभराव की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम ने लॉन्च किया फ्लड रिपोर्टिंग पोर्टल, जलभराव की निगरानी और त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने मानसून के दौरान जलभराव की समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एक अत्याधुनिक फ्लड रिपोर्टिंग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से शहरवासी अपने क्षेत्र में होने वाले जलभराव की सूचना सीधे निगम प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे, जिससे संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी। यह पहल शहर को जलभराव मुक्त बनाने और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
नगर निगम की वेबसाइट पर विकसित इस पोर्टल पर नागरिक जलभराव वाले स्थान की फोटो अपलोड कर सकेंगे। शिकायत दर्ज करते समय फोटो अपलोड करना अनिवार्य रखा गया है, ताकि संबंधित क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का सही आकलन किया जा सके। इसके अलावा नागरिक जलभराव की गहराई का भी अनुमान दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर ऑटो-रिक्शा, कार, बाइक और व्यक्ति जैसे विजुअल रेफरेंस उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे आम लोग आसानी से पानी के स्तर की जानकारी साझा कर सकें।
153 चिन्हित हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी
एमसीजी ने शहर में 153 प्रमुख जलभराव संभावित स्थानों की पहचान की है, जबकि तकनीकी अध्ययन में अन्य संवेदनशील क्षेत्रों को भी चिह्नित किया गया है। निगम द्वारा इन स्थानों पर ड्रेनों की सफाई, सीवर लाइन की डी-सिल्टिंग और अन्य आवश्यक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मानसून से पहले सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को न्यूनतम परेशानी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार, फ्लड रिपोर्टिंग पोर्टल का उद्देश्य केवल जलभराव की शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से एक मजबूत और प्रभावी आपदा प्रबंधन तंत्र विकसित करना है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी व संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को सभी जलभराव संभावित स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही नागरिकों, आरडब्ल्यूए एवं स्वयंसेवकों से अपील की गई है कि वे पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक जानकारी साझा करें, ताकि गुरुग्राम को जलभराव मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

Trending Videos