सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District won 25 medals including 13 gold in North Zone Jujutsu Competition

Gurugram News: नॉर्थ जोन जुजुत्सु प्रतियोगिता में जिले ने जीते 13 स्वर्ण समेत 25 पदक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
District won 25 medals including 13 gold in North Zone Jujutsu Competition
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने 7 रजत और 5 कांस्य पदक किए हासिल

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गाजियाबाद के जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में 29 से 31 मई तक आयोजित नॉर्थ जोन जुजुत्सु प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा की टीम की तरफ से खेलते हुए फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 25 पदक हासिल किए।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के लगभग 550 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। इसमें सबसे ज्यादा लगभग 125 खिलाड़ी हरियाणा से शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने नी बाजा और फाइटिंग दोनों वर्गों में अपना दमखम दिखाया। अंडर-10 के बालक वर्ग में 36 किलोग्राम भार वर्ग में केशव राणा ने शानदार खेल दिखाते हुए नी वाजा और फाइटिंग दोनों ही स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-12 के 25 किलोग्राम में रिद्धिमान सिंह ने भी नी वाजा व फाइटिंग दोनों में ही स्वर्ण जीता। वहीं, 36 किलोग्राम में विहान दास ने फाइटिंग में स्वर्ण और नी वाजा में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-14 के 62 किलोग्राम भार वर्ग में पर्वभव सैनी ने भी नी वाजा और फाइटिंग दोनों में स्वर्ण पदक झटके। अंडर-16 के 52 किग्रा में कार्तिकेय चौधरी ने फाइटिंग में रजत पदक जीता। इसके अलावा बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दम दिखाया। 25 किलोग्राम भार वर्ग में तितिक्षा कात्यायन ने नी वाजा में स्वर्ण व फाइटिंग में रजत, जबकि इसी वर्ग में वाणी अग्रवाल ने फाइटिंग में स्वर्ण पदक और नी वाजा में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
Trending Videos


अंडर-14 के 36 किलोग्राम में हर्षी अग्रवाल ने नी वाजा व फाइटिंग में रजत पदक जीता। 52 किलोग्राम में दीशिता फ़ानीश ने नी वाजा में स्वर्ण और फाइटिंग में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-18 में 48 किलोग्राम में अवनी फागना ने नी वाजा में स्वर्ण और फाइटिंग में कांस्य जीता। ओपन भार वर्ग में अंबिका कपूर ने फाइटिंग में स्वर्ण पदक और नी वाजा में रजत पदक जीता। अंडर-21 में 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रकृति कात्यान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइटिंग इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सीनियर व जूनियर वर्ग के बालिका वर्ग में रिद्धिमा कुशवाहा ने 44 किग्रा व अंशिका भारद्वाज ने 52 किग्रा के नी वाजा और चैतन्य कात्यान ने फाइटिंग इवेंट में कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed