फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Charkhi Dadri... Passed away after a five-day battle for life.

Gurugram News: चरखी दादरी...पांच दिन तक चले जिंदगी के संघर्ष के बाद तोड़ा दम

Sat, 08 Aug 2026 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Charkhi Dadri... Passed away after a five-day battle for life.
बसई फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा था, एक उपचाराधीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई फ्लाईओवर पर 3 अगस्त की सुबह हादसे में घायल हुए ठेकेदार रूपेश ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पांच दिन के संघर्ष के बाद दम तोड़ दिया। हादसे में उसका साथी आवन्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। मृतक युवक के पिता की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ सेक्टर-9 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान चरखी दादरी के जीतपुरा गांव निवासी रूपेश के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम नगर निगम में ठेकेदार के रूप काम करता करता था। मृतक के पिता शरदानंद ने पुलिस को बताया कि बेटा दो अगस्त की रात को ड्यूटी पर कार्यरत था। 3 अगस्त की सुबह वह साथी आवंत के साथ बाइक से द्वारका रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे बसई फ्लाईओवर पर सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रूपेश व आवंत गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सेक्टर-9 थाने की पुलिस भी नागरिक अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उनको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। उपचार के दौरान छह अगस्त को रूपेश की सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, घायल आवंत की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर ली गई है। कार के चालक को गिरफ्तार करके मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। -नरेश कुमार, जांच अधिकारी, सेक्टर-9 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed