{"_id":"69d39cb8a8ec1f73bf05d59c","slug":"cm-resolved-11-major-issues-on-the-spot-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84141-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सीएम ने मौके पर सुलझाए 11 बड़े मसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सीएम ने मौके पर सुलझाए 11 बड़े मसले
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में लंबित मामलों की मांगी रिपोर्ट
नंबर गेम - 04 मामलों पर आगामी बैठक में होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेशभर में लंबित ततीमा से संबंधित सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाए। वह सोमवार को लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 11 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि 04 मामलों को आगामी बैठक में सुलझाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन लंबित मामलों की स्टेटस रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करें।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जहां भी कोई समस्या उनके संज्ञान में आती है या कोई नागरिक सीधे शिकायत लेकर आता है, उसका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को राहत पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निवारण करना होना चाहिए, ताकि शासन व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
रेजांगला व अतुल कटारिया चौक के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर जोर
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि रेजांगला चौक व शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक का सुनियोजित तरीके से सौंदर्यीकरण किया जाए, ताकि ये स्थान न केवल साफ-सुथरे दिखें बल्कि शहर की सुंदरता को भी बढ़ाएं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि रेजांगला स्मारक का समुचित सौंदर्यीकरण, पुनर्रचना (रेडिजाइनिंग) और समग्र उन्नयन किया जाए, ताकि इसे और अधिक आकर्षक, गरिमापूर्ण एवं प्रभावशाली बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्थानों पर हरित क्षेत्र विकसित किया जाए तथा नियमित सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, जिससे आमजन को एक स्वच्छ, व्यवस्थित और आकर्षक वातावरण का अनुभव हो सके।
दौलताबाद में खेतों के रास्ते पर कब्जे का मामला, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश
गांव दौलताबाद से आए एक शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उसके खेत तक जाने वाले करीब 2 करम चौड़े रास्ते पर दो बिल्डर्स द्वारा अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी गई है, जिससे उसका व अन्य ग्रामीणों का खेतों में आवागमन बाधित हो रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कब्जा हटवाकर रास्ते को मूल स्वरूप में बहाल किया जाए तथा संबंधित बिल्डर्स से दोनों ओर अतिरिक्त दो-दो फीट जगह भी खाली करवाई जाए, ताकि ग्रामीणों के लिए आवागमन सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
सेक्टर-10 में नए आधुनिक सीवरेज सिस्टम के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
सेक्टर-10 से आए आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि क्षेत्र में पुराना सीवरेज सिस्टम होने के कारण बार-बार ओवरफ्लो की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेक्टर के लिए आधुनिक और सक्षम सीवरेज सिस्टम का विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए, ताकि स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक नया सिस्टम लागू नहीं हो जाता, तब तक अस्थायी रूप से वैकल्पिक व्यवस्था जैसे नियमित सफाई, पंपिंग और जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और स्वच्छता बनी रहे।
Trending Videos